• Wed. Feb 18th, 2026

निकाय चुनाव के मतदान से पूर्व शेरगढ़ पुलिस ने गांव विशंभरा अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी

ByVijay Singhal

Apr 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निकाय चुनाव के मतदान से पूर्व शेरगढ़ पुलिस ने गांव विशंभरा अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने फैक्टरी का संचालक दबोचा है, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। फैक्टरी से बने और अधबने हथियार बरामद किए गए हैं। निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने जनपद पुलिस को सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। शेरगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को विशंभरा में शस्त्र फैक्टरी पकड़ी है। सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि थाना प्रभारी सोनू कुमार और पुलिस ने टीम ने अवैध शस्त्र बनाने वाले हनीफ पुत्र दीना निवासी नगला उटावर, कोसीकलां को दबोचा है, जबकि इसका साथी हाजी मूसा पुत्र ताज खां निवासी ग्राम जंघावली फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। फैक्टरी से 1 बंदूक 12 बोर, 6 तमंचा 315 बोर, 9 तमंचे अधबने, 17 कारतूस, 2 कारतूस 12 बोर, 5 कारतूस 315 बोर, 10 कारतूस 32 बोर और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। हनीफ और हाजी मूसा दोनों साथ मिलकर हथियार बनाने एवं बिगड़े हथियारों की मरम्मत का काम करते हैं। सीओ ने बताया कि यह शस्त्र दूसरे जिलों में सप्लाई किए जाते हैं। उससे पहले यह शस्त्र फैक्टरी पकड़ ली गई। फरार हुए हाजी मूसा को जल्द ही गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.