हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वित्तीय वर्ष 2021-22 भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन निगम के अधिकारी वसूली करने में अभी भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार प्रात: एसडीओ कृष्णानगर के नेतृत्व में टीम ने दरेसी बिजलीघर से पोषित आधा दर्जन क्षेत्रों में छापा मारा। इस दौरान टीम ने 40 उपभोक्ताओं को कटिया डालकर बिजली करते पकड़ लिया। टीम ने सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत कार्रवाई की है।
कृष्णानगर के एसडीओ रमेश सोनी के नेतृत्व में प्रात: साढ़े चार बजे मसानी एसडीओ विकास शर्मा, गोविंदपुर एसडीओ सुखवीर सिंह, मसानी जेई प्रतीक गुप्ता, कृष्णानगर जेई अशोक यादव के साथ दरेसी बिजलीघर से पोषित क्षेत्र में बिजली चोरों की धरपकड़ को पहुंच गए। सुबह जब लोग सो रहे थे तब विद्युत निगम की टीम बिजली चोरों की धरपकड़ में जुटी थी। टीम ने मटियागेट, खारी कुआं, मनोहरपुरा, जरेसी रोड समेत अन्य इलाकों में 40 ऐसे उपभोक्ताओं को पकड़ा जिनके यहां मीटर लगा था, फिर भी कटिया डाल रखी थी। निगम के अधिकारियों ने पहले तो कटिया की फोटो और वीडियोग्राफी की इसके बाद उपभोक्ताओं के दरवाजे खटखटाकर उन्हें उठाया। विद्युत टीम चेकिंग टीम को देख लोगों में खलबली मच गई। कई उपभोक्ता तो ऐसे थे जोकि चेकिंग टीम के सामने ही अपनी कटिया को हटाने लगे। एसडीओ कृष्णानगर रमेश सोनी ने बताया कि चोरी करते पकड़े गए 40 उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
