हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद में लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी 2 संक्रमित मिले हैं। अब तक 16 संक्रमित मिल चुके हैं। इसे ध्यान में रख स्वास्थ्य विभाग ने कोविड गाइडलाइन जारी कर लोगों से मास्क लगाने की अपील की है। गोवर्धन में 2 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक चिकित्सक है और एक ब्लॉक कर्मी है। इनकी एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जबकि अभी आरटीपीसीआर रिपोर्ट आना शेष है। इससे एक दिन पूर्व एक अन्य चिकित्सक भी पॉजीटिव मिले थे। इनको मिलाकर अब जिले में 16 संक्रमित हो चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने आमजन से दो गज की दूरी का पालन करने व मास्क पहनने की अपील की है। कहा कि संक्रमण को देखते हुए ट्रेस टेस्ट ट्रीट नीति को अपनाने के निर्देश दे दिए हैं। कहा कि संक्रमण की रोकथाम के लिए निगरानी समितियों को पुन: सक्रिय करने के निर्देश दे दिए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मुनीश पौरुष ने बताया कि जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड सैंपलिंग की सुविधा उपलब्ध है।
कस्बा फरह में लोग कोरोना को लेकर अभी भी गंभीर नहीं हैं। बाजार में सामाजिक दूरी का पालन नही हो रहा है।
कोविड से बचाव के लिए इन नियमों का करें पालन
– मास्क पहनें।
– भीड़भाड़ में जाने पर दो गज की दूरी का पालन करें।
– हाथों को साबुन-पानी या सैनेटाइजर से साफ करते रहें।
– कोविड के लक्षण होने पर अपनी जांच कराएं।
कोविड के लक्षण
– बुखार आना।
– गले में जलन या खराश होना।
– खांसी होना।
– सांस लेने में तकलीफ होना।
– नाक बहना।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
