• Tue. Feb 17th, 2026

बेटे का एनकाउंटर, फूट-फूट कर रोया अतीक

ByVijay Singhal

Apr 13, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल। झाँसी यूपी 13 अप्रैल 2023 उमेश पाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। पांच लाख के इनामी माफिया अतीक अहमद के तीसरे नंबर के बेटे असद और शूटर गुलाम का उसके द्वारा एनकाउंटर कर दिया गया है। उमेश पाल की हत्या के मामले में उमेश की पत्नी ने अतीक, अशरफ, शाइस्ता, अतीक के बेटे, गुड्डू मुस्लिम, उस्मान समेत अतीक के कई अज्ञात गुर्गों और सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिनमें से उस्मान उर्फ विजय चौधरी को पहले ही एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था और असद, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान पर पांच-पांच लाख का इनाम घोषित किया गया था। अधिकारियो द्वारा बताया गया कि आज दोपहर झांसी में असद और गुलाम के होने की सूचना पर टीम ने घेराबंदी की थी और फायरिंग में दोनों ढेर हो गए। असद पर एक मुकदमा और 05 लाख का इनाम था वहीं गुलाम पर 06 मुकदमे और 05 लाख का इनाम था। मौके से विदेशी पिस्टल बरामद हुई है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.