हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल उत्तर प्रदेश के झांसी से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया है। दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। दोनों हत्यारोपियों का एनकांउटर प्रदेश के जनपद झांसी में हुआ है। एसटीएफ ने एनकाउंटर में मारे गए दोनों हत्यारोपियों के पास से विदेशी हथियार बरामद होने का दावा किया हैं। वही, प्रमुख सचिव गृह ने एनकाउंटर की रिपोर्ट सीएम योगी को दी उमेश पाल हत्याकांड के मामले में आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अली को गुरूवार को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की विशेष अदालत में पेश किया गया। उमेश पाल की हत्या के सिलसिले में पूछताछ के लिये रिमांड अर्जी के साथ पुलिस ने अतीक और अशरफ को आज सुबह करीब सवा 11 बजे सीजेएम की विशेष अदालत में पेश किया। अतीक को अहमदाबाद जेल से और उसके भाई अशरफ अली को बरेली जेल से यहां बुधवार को लाया गया था। बसपा विधायक राजूपाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल के अपहरण के मामले में अदालत अतीक को पहले ही उम्रकैद की सजा सुना चुकी है। उमेश पाल की विगत फरवरी माह में हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में आरोपी अतीक को पूछताछ के लिये दोबारा प्रयागराज लाया गया है।
