हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा-वृन्दावन मार्ग (प्र0जि0मा0-123) का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग ने अवगत कराया है कि इस मार्ग पर 02 स्थलों पर क्रमश: आकाशवाणी के निकट तथा अध्या पुलिस चौकी के निकट अतिक्रमण होने के कारण मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है। उक्त के अतिरिक्त इस मार्ग पर बिरला मंदिर पुलिस चौकी में स्थित 04 प्रभावित वृक्षों का पातन चौकी प्रभारी द्वारा नहीं करने दिया गया है, जिसके कारण कार्य प्रभावित हो रहा है।
जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए है की उप जिलाधिकारी मथुरा, नगर मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी नगर संयुक्त रूप से तिथि निर्धारित करते हुए उपरोक्त दोनों स्थलों से अतिक्रमण हटवाना सुनिश्चित करें तथा बिरला मंदिर पुलिस चौकी से प्रभावित 04 वृक्षों का पावन भी सुनिश्चित कराएं एवं कृत कार्यवाही से एक सप्ताह में जिलाधिकारी कार्यालय को अवगत कराएं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
