• Mon. Feb 16th, 2026

प्रेमी से लड़ गईं बहू की आंखें, शाम होते ही घूमने के लिए घर से निकल जाती है, थाने पहुंची सास ने की शिकायत

ByVijay Singhal

Apr 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर कोतवाली में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। सुरीर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपनी पुत्रबधू के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें पुत्रबधू पर रोजाना शाम को प्रेमी युवक के साथ मथुरा घूमने जाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उनके एक बेटे की शादी करीब तीन साल पहले जलेसर क्षेत्र की युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद अब उन पर दो बच्चे भी हैं। करीब एक साल पहले उनकी पुत्रबधू की आंखें हाइवे थाना क्षेत्र के युवक से लड़ गईं। जिसके बाद उनकी पुत्रबधू जब चाहे तब अपने प्रेमी युवक के साथ चली जाती है। पिछले कुछ समय से तो उनकी पुत्रबधू ने हद पार कर दी है। रोजाना शाम को प्रेमी युवक के साथ चली जाती है और सुबह वापस घर आती है। कई बार समझाने का प्रयास किया है, लेकिन उनकी पुत्रबधू अपनी आदत से बाज नहीं आ रही है। जिसके बाद अब मामले में उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। एसआइ रुकमपाल शर्मा का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.