हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। कोई शक न करे, इसके लिए साधु का वेश धारण करके घूमता रहता। उसके बाद मौका पाकर स्कूटी चुराकर फुर्र हो जाता। इस अंतरजनपदीय चोर को हाईवे पुलिस ने कान्हा माखन स्कूल के पास खाली पड़े मैदान से पकड़ा है। इसके पास से दो स्कूटी बरामद हुई हैं। एक स्कूटी मथुरा तो दूसरी स्कूटी फर्रुखाबाद से चुराई गई है। फिलहाल हाईवे पुलिस शातिर चोर से जानकारी जुटा रही है। 21 मार्च को इंड्रस्ट्रियल एरिया से स्कूटी चोरी होने का मुकदमा दर्ज करके हाईवे पुलिस चोर की तलाश में जुट गई। सोमवार को थाना हाईवे के एसएचओ उमेश चंद त्रिपाठी और एसआई योगेश कुमार टीम के संग सलेमपुर रोड पर चेकिंग में जुटे थे। तभी शातिर चोर को पकड़ लिया। उसके पास से दो चोरी की स्कूटी बरामद कीं। पूछताछ में शातिर चोर ने स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़ा गया अंतरजनपदीय चोर दीपक उर्फ महाकाल गिरि पुत्र राजू उर्फ जंगबहादुर वर्मा निवासी कोटला रोड सविता नगर गोवर्धन स्कूल के पास, फिरोजाबाद है। इसके पास से मथुरा और फर्रुखाबाद से चुराई स्कूटी बरामद हुई हैं। खास यह है कि साधु का वेश धारण करके पहले यह रेकी करता था। उसके बाद निशाने पर आई स्कूटी को चोरी करके फुर्र हो जाता था।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
