हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक और सीडीओ ने आईएसबीटी का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद पराग डेयरी वाली जमीन प्राप्त करने पर विचार-विमर्श भी किया। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल और सीडीओ मनीष मीना दल बल के साथ आईएसबीटी पहुंचे। यहां उन्होंने आईएसबीटी का निरीक्षण किया। इसके साथ ही आईएसबीटी के सफल संचालन में बाधा उत्पन्न करने वाली पराग डेयरी की जमीन की खरीद के लिए सोसाइटी के पदाधिकारियों से भी संपर्क किया। निगम अधिकारियों के अनुसार सीडीओ के नेतृत्व में बुधवार को राजीव भवन स्थित कार्यालय में पराग डेयरी की जमीन की खरीद को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। संभवत: पराग डेयरी की जमीन खरीद का फैसला बुधवार को हो सकता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
