• Mon. Feb 16th, 2026

थाना जैंत क्षेत्र राजमार्ग स्थित कृष्णा वैली के सामने बाइक सवार मां-बेटी की मौत

ByVijay Singhal

Apr 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र राजमार्ग स्थित कृष्णा वैली के सामने बाइक सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार। हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक व उसकी भांजी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना बरसाना के गांव सांखी निवासी योगेश पुत्र वीरपाल, मां वसंती, बहन अंजली व भांजी वंशिका 3 वर्षीय को लेकर बाइक से थाना फरह के गांव यौरा से अपने गांव आ रहा था। थाना जैंत क्षेत्र के हाइवे स्थित कृष्णा प्लाजा के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बसंती 45 वर्षीय व अंजली 16 वर्षीय की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार योगेश व भांजी वंशिका गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.