• Mon. Feb 16th, 2026

निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदे पर दाखिल किसी ने नहीं किया

ByVijay Singhal

Apr 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निकाय चुनाव के लिए मंगलवार से जिला मुख्यालय सहित सभी तहसील मुख्यालयों पर नामांकन प्रक्रिया का आगाज हो गया। पहले दिन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्रों की खरीद की, लेकिन कहीं भी दाखिल नहीं किया गया। नामांकन पत्रों की खरीद के लिए दिनभर गहमागहमी बनी रही। संभावित उम्मीदवारों के साथ उनके समर्थक भी पहुंचे। नगर पंचायत सहित सभी निकायों में सभासद पद के लिए 152 और अध्यक्ष के लिए 44 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। उधर, मथुरा-वृंदावन नगर निगम में 70 वार्ड पार्षद पदों के लिए 77 और महापौर पद के लिए 4 नामांकन पत्रों की खरीद की गई। उधर, तहसीलों में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्षों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान उम्मीदवार के साथ प्रस्तावकों के अलावा समर्थकों को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित निकाय चुनाव के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया तय व्यवस्था के तहत जनपद के तहसील परिसरों में शुरू हो गई। नगर निगम के लिए कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न न्यायालय कक्षों में नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। इनमें से एक नामांकन पत्र फट जाने के कारण रद्द कर दिया गया। महावन में पहले दिन  38 नामांकन पत्र बिके।  महावन। नगर पंचायत चुनाव को लेकर तहसील कार्यालय में मंगलवार से नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद पर के लिए नामांकन पत्रों की खरीद की गई। उपजिलाधिकारी महावन नीलम श्रीवास्तव ने बताया नगर पंचायत गोकुल के अध्यक्ष पद के लिए 1 और सभासद के लिए 3, नगर पंचायत महावन से अध्यक्ष पद के लिए 11 तथा सभासद पद के लिए 12 वहीं नगर पंचायत बलदेव से अध्यक्ष पद के लिए 4 और सभासद पद के लिए 7 नामांकन पत्रों की खरीद हुई। मांट में नहीं किसी ने नहीं खरीदा नामांकन पत्र
मांट। बाजना व राया नगर पंचायत में अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए मंगलवार को कोई नामांकन नहीं हुआ। मंगलवार से नामांकन पत्रों की बिक्री व उन्हें जमा करने की तिथि नियत थी। पहले दिन निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारी स्टाफ के साथ अपने-अपने कक्षों में बैठे रहे पर समय सीमा पूरी होने तक न तो किसी नामांकन पत्र की खरीद की और न कोई जमा किया गया। गोवर्धन। तहसील की चार नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। सीओ राममोहन शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पहले दिन अध्यक्ष व सभासद पद के लिए 52 नामांकन पत्र की बिक्री हुई, हालांकि कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। एसडीएम कमलेश गोयल ने बताया की गोवर्धन नगर पंचायत में सभासद पद के लिए 22 नामांकन पत्र की बिक्री हुई तो राधाकुंड नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए दो और सभासद पद के लिए एक जबकि बरसाना नगर पंचायत में सभासद पद के लिए 11 और सौंख नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 10 और सभासद पद के लिए 6 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। बलदेव। निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही दावेदार मतदाताओं की नब्ज टटोलने में जुट गए हैं। अध्यक्ष पद पर आधा दर्जन दावेदारों के नाम सामने आए हैं। सबसे ज्यादा दावेदार भाजपा की टिकट के लिए है। भाजपा किसे टिकट देगी इस पर अन्य दलों के दावेदारों की निगाहें टिकी हैं। वहीं सभासद पद पर भी बड़ी संख्या में प्रत्याशी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.