• Mon. Feb 16th, 2026

अधिशासी अभियंता सहित 18 अवर अभियंताओं को जिलाधिकारी ने दी चेतावनी

ByVijay Singhal

Apr 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां-नंदगांव से बरसाना- गोवर्धन और सौंख-मथुरा से यमुना एक्सप्रेस-वे के राया इंटरचेंज तक मार्ग के चौड़ीकरण में निर्धारित लक्ष्य से कम प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सहित 18 अवर अभियंता और निर्माण एजेंसी को चेतावनी जारी की है। इसके अलावा मथुरा-डीग मार्ग और गोेवर्धन बाईपास के निर्माण की धीमी गति पर 10 अवर अभियंताओं को भी चेतावनी जारी की है। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के बाहर बिजली के खंभे शिफ्ट न किए जाने पर अधिशासी अभियंता विद्युत गोवर्धन से स्पष्टीकरण मांगा है।जिलाधिकारी पुलकित खरे ने मंगलवार को सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान पता चला कि लोक निर्माण विभाग द्वारा कोसी-नंदगांव से बरसाना- गोवर्धन और सौंख-मथुरा से यमुना एक्सप्रेस-वे के राया इंटरचेंज तक चौड़ीकरण का काम 30 जून तक पूरा किया जाना है, लेकिन अब तक सिर्फ 58 प्रतिशत ही पूरा हुआ है। काम में ढलाई पर अधिशासी अभियंता सहित अवर अभियंता राहुल शर्मा, सतेंद्र कुमार सिंह, मुकेश कुमार गोयल, सुधीर कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह, कुंवर आशीष, मौहम्मद आरिफ, राकेश कुमार प्रथम, राकेश कुमार द्वितीय, अवनीश शर्मा, अवधेश कुमार सिंह, रविकांत सिंह, प्रदीप कुमार, नवीन कुमार सुमन, कप्तान सिंह, संजय कुमार, उमेश कुमार एवं आरपी इंफ्रावेंचर प्रा.लि. प्रालि आगरा के प्रबन्ध निदेशक दिनेश राठौर को चेतावनी जारी की है। इसी प्रकार मथुरा-डीग मार्ग, गोवर्धन आबादी क्षेत्रों में नालों सहित फोर लेन मार्ग में चौड़ीकरण का काम 30 अप्रैल तक पूर्ण किया जाना है, लेकिन अब तक 88 प्रतिशत ही काम हुआ है। इसके लिए इस क्षेत्र से जुड़े पीडब्ल्यूडी के 10 अवर अभियंताओं को भी चेतावनी दी है।अतिक्रमण के कारण नहीं हो पा रहा काम

मथुरा-वृंदावन मार्ग के चौड़ीकरण के लिए अधिशासी अभियंता ने डीएम को बताया कि आकाशवाणी तथा अध्या पुलिस चौकी के निकट अतिक्रमण होने से निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। बिरला मंदिर पुलिस चौकी के पास स्थित 4 वृक्षों को चौकी प्रभारी ने हटाने नहीं दिया, जिसके कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। इस पर डीएम ने उप जिलाधिकारी मथुरा, नगर मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी (नगर) ने दोनों स्थलों से अतिक्रमण हटवाने तथा 4 वृक्षों को हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। इसी तरह गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के बाहर चारों ओर 10 मीटर की चौड़ाई में बिजली खंभ हटाने के काम में ढिलाई पर गोवर्धन एक्सईएन (विद्युत) से स्पष्टीकरण मांगा है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.