हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में डेढ़ लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए बल्लभगढ़, हरियाणा के युवक ने कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र उनके आश्रम में डाला था। आरोपी ने कथावाचक से एक करोड़ रुपये की भी मांग की थी। वृंदावन पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी धमकी देने से पहले गौरी गोपाल आश्रम में भोजन करके सौ फुटा पुल के नीचे सोया करता था।एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि 5 अप्रैल को कथा वाचक अनिल कुमार तिवारी (अनिरुद्धाचार्य महाराज) निवासी संत काॅलोनी परिक्रमा मार्ग वृंदावन और उनके परिवार को अज्ञात व्यक्ति ने बम से उड़ाने की धमकी व एक करोड़ रुपये की मांग का पत्र उनके आश्रम में डाला था। पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी तक पहुंची और मंगलवार को सौ फुटा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुरेश कुमार पुत्र रामकिशन सैनी निवासी तिरखा काॅलोनी बल्लभगढ, जिला फरीदाबाद (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसके बच्चों की तबीयत खराब होने पर उसने कई लोगों से 1.5 लाख रुपये का कर्ज लिया था। इसके बाद उसके घर में कहासुनी हो गई। इससे निराश होकर वह वृंदावन आ गया। प्रेम मंदिर दर्शन के दौरान उसका पर्स चोरी हो गया। ऐसे में वह गोरी गौपाल आश्रम में खाना खाता और रात में 100 फुटा पुल के नीचे सो जाता था। 20 दिन से आश्रम में था। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी करीब 20 दिन से गौरी गोपाल आश्रम में रहकर ही खाना-पीना करता था। कर्ज उतारने के लिए उसने साजिश रची। इसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए अनिरुद्धाचार्य को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र गौरी गोपाल आश्रम के पंडाल में कार्यालय के पास वाटर कूलर के ऊपर रख दिया। आश्रम संचालकों के हाथ में पत्र आते ही खलबली मच गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
