• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा जनपद में 15 निकायों के लिए आज से होगा नामांकन

ByVijay Singhal

Apr 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निकाय चुनावोें के लिए आचार संहिता लगने के साथ ही जनपद के 15 निकायों के लिए मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के लिए कलेक्ट्रेट और कोसीकलां नगर पालिका सहित अन्य सभी नगर पंचायतों के लिए तहसील कार्यालय में नामांक संबंधी कार्य होगा। निकाय प्रमुख और सदस्य पद के लिए अलग-अलग निर्वाचन अधिकारी तय किए गए हैं। आचार संहिता का पालन करने के लिए 18 सचल दस्ते बनाए गए हैं, जिन्हें तत्काल सक्रिय कर दिया गया है। निकाय निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत मथुरा-वृंदावन नगर निगम का नामांकन संबंधी कार्य कलक्ट्रेट में पूरा होगा। महापौर के पद की निर्वाचन प्रक्रिया के लिए एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। प्रत्येक पांच वार्डें के सदस्यों पद के लिए अलग-अलग निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। यही प्रक्रिया कोसीकलां नगर पालिका के वार्ड सदस्य के लिए तय की गई है, जबकि नगर पंचायतों में निकाय प्रमुख और सदस्य पद के लिए एक-एक निर्वाचन अधिकारी तय किया गया है। महापौर पद पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अधिकतम 36 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए यह खर्च अधिकतम 12 लाख, नगर पंचायत के लिए ढाई लाख रुपये हैं। इसके अलावा नगर निगम के पार्षद पद के उम्मीदवार के लिए खर्च की सीमा तीन लाख, नगर पालिका में सदस्य के लिए दो लाख व नगर पंचायत सदस्य के लिए पचास हजार रुपये तय की गई है। महापौर के लिए नाम निर्देशन पत्र 1000 रुपये में, पार्षद के लिए 400 रुपये, नगर पालिका सदस्य के लिए दो सौ रुपये और नगर पंचायत सदस्य के लिए 100 रुपये में खरीदे जा सकेंगे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.