• Sun. Feb 15th, 2026

चौमुहां में भारतीय रेसलर बबीता फौगाट ने कहा, युवा तय करते हैं देश की दिशा और दशा

ByVijay Singhal

Apr 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चौमुंहा में राजमार्ग स्थित आम्रपाली कान्हा हाउसिंग सोसाइटी में यूथ-20 चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय रेसलर बबीता फौगाट मौजूद रहीं। युवाओं ने बबीता को माला, पटुका व तस्वीर भेंट कर जोशीला स्वागत किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मंजीत पौनिया के निर्देशन और चौमुंहा मंडल अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने युवाओं के लिए यूथ-20 चौपाल का आयोजन किया था। बबीता फौगाट ने कहा कि युवा ही देश की दिशा और दशा तय करता है। आज का युवा भटक रहा है। जब तक हम खुद नहीं बदलेंगे तब तक देश नहीं बदल सकता। जलवायु में हो रहे परिवर्तनों को लेकर उन्होंने सभी को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि संसाधनों के दुरुपयोग की वजह से जलवायु बदल रही है। जगह-जगह पानी की कमी हो गई है। साधनों का जरूरत अनुसार ही उपयोग करें। उन्होंने युवाओं को कामयाब होने की सलाह दी। सुप्रीम कोर्ट के वकील सार्थक चतुर्वेदी ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। भुवनेश ठाकुर, निखिल पटेल, मनीष शर्मा, राकेश सिसोदिया, कपिल गौड़, नितिन तोमर, गौरव दीक्षित, राहुल सिसौदिया, भरत सिंह, राजू यादव, भगत सिंह, रामावतार यादव, नारायण हरी यादव, लाल सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह व संचालन केके शर्मा ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.