• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा। कोरोना से जंग लड़ने के लिए होगी मॉकड्रिल

ByVijay Singhal

Apr 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोविड से जंग लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग मंगलवार और बुधवार दो दिन अपनी तैयारियों को परखेगा। शासन से आए निर्देश के बाद विभाग ने तैयारी कर ली है। सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि शासन द्वारा 11 और 12 अप्रैल को कोरोना मॉकड्रिल करने के आदेश दिए गए हैं। आदेश के अनुपालन में जिले में भी दो दिन कोरोना मॉकड्रिल होगी। मॉकड्रिल के माध्यम से कोरोना संक्रमण फैलने की स्थिति में विभाग इससे कैसे निपटेगा उसको परखा जाएगा। जिले के 5 स्वास्थ्य केंद्रों पर यह मॉकड्रिल होगी, जिनमें वृंदावन स्थित सौ शैय्या चिकित्सालय, सीएचसी कोसीकलां, सीएचसी वृंदावन, सीएचसी सोनई एवं सीएचसी नौहझील शामिल हैं। उक्त स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना संक्रमितों को भर्ती करने के लिए बेड, उनके उपचार के लिए आवश्यक दवाएं, उनकी जांच आदि की व्यवस्थाओं सहित अन्य की जांच होगी। कमियां मिलने पर उन्हें सुधारने का प्रयास किया जाएगा। ताकि कोरोना संक्रमण फैलने की स्थिति में किसी भी प्रकार समस्या से बचा जा सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.