• Fri. Feb 13th, 2026

टाउनसिप क्षेत्र दूसरे दिन भी 1 और महिला मिली कोरोना संक्रमित

ByVijay Singhal

Apr 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में दूसरे दिन भी एक और महिला कोरोना संक्रमित मिली है। एक दिन पूर्व भी एक महिला संक्रमित मिली थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई भी सिर्फ जांच बढ़ाने तक सीमित है। नगर के टाउनशिप क्षेत्र की एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है। उसने तबीयत खराब होने पर जांच कराई थी। जांच में वह कोविड पॉजीटिव पाई गई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंची। उसे होम आइसोलेट करते हुए आवश्यक दवाएं और हिदायतें दी गई हैं। परिजनों की जांच के लिए आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए हैं। घर को सैनिटाइज किया गया है। 48 घंटे के अंदर एक के बाद एक लगातार 2 महिलाएं कोरोना संक्रमित मिल चुकी हैं। अप्रैल माह में अब तक 5 संक्रमित मिल चुके हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग बेखौफ सोया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए फिलहाल कोई प्लानिंग नहीं की गई है। न ही कोई गाइडलाइन जारी हुई है। पुरानी गाइडलाइन का पालन कराने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग अथवा पुलिस-प्रशासन की दिलचस्पी नहीं दिख रही है। सख्ती न होने के चलते लोग भी गाइडलाइन का पालन करने से कतरा रहे हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोग ऐसे आ जा रहे हैं, जैसे कुछ हुआ ही न हो। जबकि कोरोना संक्रमण फैल रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.