• Fri. Feb 13th, 2026

व्रन्दावन में बंद कमरे में मिला किराएदार का शव,जांच में जुटी पुलिस

ByVijay Singhal

Apr 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहिनी नगर कॉलोनी स्थित एक मकान में किराए पर रह रहे अधेड़ व्यक्ति का शव बीती रात कमरे में मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। मकान स्वामी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मोहिनी नगर निवासी रामजीत के मकान में करीब छह माह से किराए पर कमरा लेकर रह रहे एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया है कि वे करीब डेढ़ माह से अस्वस्थ चल रहे थे। गुरुवार को सुबह से ही उनके कमरे का दरवाजा न खुलने पर मकान स्वामी को आशंका हुई, जिसके बाद देर रात पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में जब दरवाजा तोड़ा गया तो वे अंदर मृत अवस्था में मिले। पुलिस को कमरे की तलाशी में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान बालचंद्र कुर्मी पुत्र दुरावल निवासी पहाड़पुर खुर्द गाजीपुर के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी दीपक तिवारी के अनुसार कमरे से कुछ फोन नंबर भी मिले हैं, जिनसे पूछताछ कर जानकारी हासिल करने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.