• Mon. Nov 2nd, 2026

एडीओ पंचायत ने ग्राम पंचायत दलौता में जांच के नाम पर की खानापूर्ति

Byvijay.singhal1233

Oct 15, 2022
Spread the love
जांच के नाम पर अधिकारियों ने की अपनी जेब गर्म
– अवैध पंचायती भवन पर खड़े होकर अधिकारियों ने की जांच पूरी
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद के चौमूहां विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत.दलौता में शनिवार को एडीओ पंचायत श्यामसुंदर सारस्वत एडीओ पंचायत विजय सिंह सफाई कर्मचारी प्रेमचंद गांव में जांच के करने के लिए पहुंचे! लेकिन जांच अधिकारियों ने गांव में जांच ना कर जांच के नाम पर अपनी जेब गर्म कर ली!
आपकी जानकारी के लिए आपको बताते चलें चौमूहां विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत.दलौता में ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग कर खाद के गड्ढों की जमीन पर पंचायती भवन का अवैध निर्माण कराया जा रहा है तथा मनरेगा में ग्राम प्रधान ने अपने परिजनों के खाते में लाखों रुपए डलवा कर गबन कर लिया है तथा खराब हेड पंपों के नाम पर हेडपंपों की रिबोरिंग व मरम्मत की मरम्मत के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग कर गबन कर लिया गया है जिसकी शिकायत जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी महोदया को लिखित रूप में की गई थी !जिसकी जांच करने के लिए शनिवार को एडीओ पंचायत श्यामसुंदर सारस्वत एडीओ पंचायत विजय सिंह सफाई कर्मचारी प्रेमचंद गांव में जांच के लिए गए जब शिकायतकर्ता साहूकार शर्मा ने अधिकारियों से खराब पड़े हैंडपंपों को रिबोरिंग व मरम्मत हुए हैंडपंपों के नाम पर निकाले पैसे की लिस्ट के बारे में पूछा तो एडीओ पंचायत बगले झांकते हुए नजर आए जब शिकायतकर्ता ने कहा इसके साक्ष्य और शिकायतकर्ता से आपको गांव में घूम कर जानकारी करवाता हूं लेकिन जांच अधिकारी महोदय ग्राम प्रधान के के परिजन के घर में बैठकर अपनी खानापूर्ति करके बिना गांव में जांच करके ही लौट गए!
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है लेकिन मथुरा जनपद के अधिकारी अपनी करनी में कसर नहीं छोड़ रहे हैं शिकायतकर्ता ने दिनांक 16 – 09 – 2022 को संबंधित अधिकारियों को शिकायत ना पत्र दिया गया था शिकायतकर्ता द्वारा बार-बार चक्कर काटने के बाद दिनांक 29 -09-  2022 को ग्राम प्रधान की जांच कराने के आदेश किए गए जिसमें जांच आख्या 1 सप्ताह के अंदर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन 2 सप्ताह बीत जाने पर विकासखंड अधिकारियों की मनमर्जी के मुताबिक दिनांक 15 – 10 – 2022 को एडीओ पंचायत अधिकारी महोदय जांच के नाम पर अपनी जेब गर्म कर खानापूर्ति नाश्ता पानी करके वापस चले गए!
 ऐसे अधिकारियों की वजह से ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मथुरा के जिला अधिकारी पुलकित खरे जैसे अधिकारियों को बदनाम करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते है!
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.