हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ढाबा संचालक की हत्या कर फरार हत्यारोपी को पकड़ने में हाईवे पुलिस अभी तक नाकाम है। दावा जरूर किया जा रहा है कि जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना हाईवे के गांव सलेमपुर निवासी लाखन सिंह 42 वर्षीय पुत्र रामवीर सिंह की सौंख रोड स्थित ढाबे पर 17 मार्च को गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में मृतक युवक के भाई ने परिवार के चार लोगों को नामजद कराया था। हाईवे पुलिस ने पूछताछ की तो हत्या में शामिल नामजदाें को क्लीनचिट दे दी। 23 मार्च को हाईवे पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार हत्यारोपियों अंशुल उर्फ अंशु निवासी रोशन विहार, लक्ष्मीनगर, ऊदल निवासी ढोकलावास, सुरीर, मानवेंद्र उर्फ भोला निवासी ढोकलावास और सुरेंद्र सिंह निवासी सलेमपुर को गिरफ्तार कर लिया था। भाई ने ही हत्या की साजिश रचते हुए 3 लाख रुपये और 100 वर्गगज की सुपारी दी थी। फरार हत्यारोपी कान्हा उर्फ रोहित चौधरी तीन दिन बीतने के बाद भी हाईवे पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि फरार हत्यारोपी की तलाश में पुलिस की टीमें अलीगढ़, भरतपुर और दिल्ली में दबिश दे रही हैं। जल्द ही पकड़ा जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
