हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा के छाता में बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। थाना शेरगढ़ पुलिस ने थाना पुलिस, सर्विलांस व स्वाट टीम के साथ मिलकर देर रात गश्त के दौरान विशम्भरा गांव के शातिर अपराधी साहुन मेव गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश साहुन मेव गैंग का टॉपटेन बदमाश है जो कि लूट, हत्या, चोरी, की घटनाओं को गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर किया करता था। पुलिस ने बताया कि शेरगढ़ से छाता की तरफ आते वक्त पुलिस ने बाइक सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया लेकिन बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। जिसमें बदमाश थाना शेरगढ़ के टॉप टेन का अपराधी सूरा उर्फ रामेश्वर, सुरेश पुत्र सुरा निवासी विशंभरा गोली लगने से घायल हो गया। इस मौके पर पुलिस ने बदमाश के कब्जे से बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल 315 बोर तमंचा कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को अपने कब्जे में लेकर उपचार के लिए छाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती कराकर पुलिस सुरक्षा में जिला अस्पताल रेफर करा दिया। घटनास्थल पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक त्रिगुण वेसिन ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के ऊपर थाना शेरगढ़ में 9 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। जिसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
