• Sun. Feb 15th, 2026

ढाबा संचालक हत्याकांड, लाखों का लालच, सुपारी देकर कराई थी भाई की हत्या; चार शूटर गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Mar 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सौंख रोड पर 17 मार्च को ढाबा संचालक लाखन की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने शुक्रवार को चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अब भी फरार है। पूछताछ में पता चला है कि लाखन के भाई सुरेंद्र ने ही इस वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों को 3 लाख रुपये और 100 वर्गगज प्लॉट की सुपारी दी थी। पुश्तैनी मकान बेचने पर 88 लाख रुपये में से हिस्सा मांगने पर उसने पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने आरपियों से हथियार, नकदी और सीसीटीवी की डीवीआर बरामद की है। एसएसपी ने इस मामले का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। थाना हाईवे के गांव सलेमपुर निवासी लाखन सिंह (42) पुत्र रामवीर सिंह सौंख रोड पर अपना ढाबा चलाता था। गत 17 मार्च को नकाबपोश बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भाई ने परिवार के ही चार लोगों को नामजद कराया था। हाईवे पुलिस ने पूछताछ की तो कोई खास सुगाग नहीं मिला। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि एसएचओ छोटेलाल, स्वॉट टीम प्रभारी अभय शर्मा और एसओजी प्रभारी राकेश कुमार यादव ने इस मामले में अंशुल उर्फ अंशु निवासी रोशन विहार, लक्ष्मीनगर, ऊदल निवासी ढोकलावास (सुरीर) मानवेंद्र उर्फ भोला निवासी ढोकलावास और सुरेंद्र सिंह निवासी सलेमपुर को गिरफ्तार किया है, जबकि कान्हा उर्फ रोहित चौधरी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
आरोपियों के कब्जे से 28 हजार रुपये, तीन तमंचे और चार कारतूस बरामद किए हैं। लाखन की हत्या के लिए उसके भाई सुरेंद्र ने तीन लाख रुपये और 100 वर्गगज प्लॉट की सुपारी दी थी। इसके लिए चारों शूटरों को 55 हजार रुपये एंडवास और वारदात के बाद एक लाख रुपये दिए थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.