• Sun. Feb 15th, 2026

महर्षि गौतम जयंती:मथुरा में निकाली गई शोभायात्रा, मेघावी छात्रों का किया सम्मान

ByVijay Singhal

Mar 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम ऋषि की जयंती पर मथुरा में शोभायात्रा निकाली गई। महर्षि गौतम जयंती महोत्सव समिति मथुरा द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में एक दर्जन से ज्यादा आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा के समापन पर मेघावी छात्रों का सम्मान किया गया। महर्षि गौतम जंयती महोत्सव समिति द्वारा न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम ऋषि की जयंती पर मथुरा में शोभायात्रा निकाली गई। दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बजरंग धर्म कांटा से शुरू हुई शोभायात्रा रमन लाल शोरा वाला स्कूल,महोली रोड, बीएसए कॉलेज होते हुए कंकाली पर पहुंची। जहां शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा में एक दर्जन से ज्यादा आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा के समापन पर मेघावी छात्रों का सम्मान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समाज के मेघावी छात्र और छात्रा सम्मानित किए गए। सम्मान पाने वालों में खुशबू गौतम,ध्रुव गौतम,लवली गौतम,दीपिका गौतम,किरण गौतम,आयुष गौतम,यशवी गौतम,मयंक और खुशी गौतम शामिल रहे। महर्षि गौतम ऋषि जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में बच्चू गौतम,अनिल गौतम,योगेश गौतम, रितेश गौतम ,नेत्रपाल गौतम,शरद गौतम,आशीष गौतम,शैलेन्द्र गौतम ऋषि गौतम,राम प्रकाश गौतम,मुनेश प्रधान, राधेश्याम गौतम, डॉ लक्ष्मी गौतम, कवि मोहन मोही, डॉ डी के गौतम, गुड्डू गौतम, भूटानी गौतम, डॉ सतीश गौतम, बी एस ए कालेज के प्राचार्य डॉ ललित मोहन शर्मा, सोहनलाल शर्मा, विनोद दीक्षित ,वंदना शर्मा ,सतीश शर्मा अलीगढ़ से विजय बल्लभ गौतम और गाज़ियाबाद से सतीश चंद्र गौतम को शामिल रहे। कार्यक्रम में राधा कृष्ण की होली और मयूर नृत्य का सभी अतिथियों ने आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन अनुपम गौतम एडवोकेट और धन्यवाद ज्ञापन पन्नालाल गौतम द्वारा किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.