• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा। शाही ईदगाह के सर्वे कराने का मामला मेंश्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के वाद पर आ सकता है फैसला

ByVijay Singhal

Mar 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के द्वारा शाही ईदगाह का सर्वे कराने की मांग को लेकर दाखिल वाद पर मथुरा कोर्ट गुरुवार फैसला सुनाएगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडे का कहना है कि शाही ईदगाह का सर्वे कराया जाए क्योंकि मुस्लिम पक्ष वहां बने धर्म चिन्हों से छेड़छाड़ कर सबूतों को नष्ट करने में लगा हुआ है। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष सिद्ध पीठ शकुंभरी के महंत आशुतोष पांडे ने मथुरा की सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में वाद दाखिल किया था। वाद संख्या 12/2023 में दावा किया गया कि शाही ईदगाह का सर्वे कराया जाना चाहिए जिससे वहां मौजूद धार्मिक चिन्हों से की जा रही छेड़छाड़ को रोका जा सके। इसके अलावा उन्होंने श्री कृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ भूमि मुक्त कराने की भी मांग की है। आशुतोष पांडे द्वारा दाखिल वाद पर मुस्लिम पक्ष द्वारा आपत्ति जताते हुए केस को 7 रूल 11 के तहत मेंटेबल और नॉन मेंटेबल पर फैसला सुनाने की मांग की है। न्यायालय में दोनों पक्षों की तरफ से बहस पूरी हो चुकी है। कोर्ट को पिछली तारीख को फैसला देना था लेकिन व्यस्तता के चलते फैसला नहीं हो सका। उम्मीद की जा रही है गुरुवार को न्यायालय इस मामले में फैसला दे सकता है। इस मामले में न्यायालय अगर सर्वे का आदेश देता है तो यह अहम फैसला होगा। वहीं अगर 7 रूल 11 के तहत सुनवाई का आदेश देता है तो इसे सामान्य रूप में लिया जाएगा। क्योंकि 7 रूल 11 के तहत मथुरा की विभिन्न कोर्ट में मामले विचाराधीन हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.