• Sun. Feb 15th, 2026

गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी पहुंची मथुरा:गोवर्धन के मंदिरों में की पूजा अर्चना

ByVijay Singhal

Mar 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह बुधवार को भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा पहुंचीं। नवरात्र के पहले दिन मथुरा के गोवर्धन पहुंच कर सोनल शाह ने यहां के मंदिरों में पूजा अर्चना की और गिर्राज जी का दुग्धाभिषेक किया। करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक गोवर्धन में रहीं सोनल शाह इस दौरान भक्ति भाव से नजर आईं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह नवरात्र के पहले दिन बुधवार को मथुरा के गोवर्धन पहुंची। गोपनीय कार्यक्रम के तहत धार्मिक यात्रा पर गोवर्धन पहुंची सोनल शाह सबसे पहले दानघाटी मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की। यहां उन्होंने भगवान का दूध से अभिषेक किया। मथुरा अलवर रोड पर गोवर्धन में स्थित है दानघाटी मंदिर। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि जब गोपियां दूध दही का राजा कंस को कर देने जाती थीं तो भगवान कृष्ण इसी जगह अपने सखाओं के साथ छुप जाते और फिर गोपियों को घेर कर उनसे दूध दही का दान मांगते। तभी से इस जगह का नाम दानघाटी मंदिर पड़ गया। दानघाटी मंदिर पर दर्शन करने पहुंची केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह का मंदिर के सेवायत पवन कौशिक ने स्वागत किया। सोनल शाह ने यहां भगवान गोवर्धन नाथ का दूध से अभिषेक किया और मंत्रों के बीच पूजन अर्चन किया। दर्शनों के पश्चात सोनल शाह को सेवायतों ने प्रसादी दुपट्टा,चंदन और माला भेंट की।

सोनल शाह इस दौरान भक्ति भाव में नजर आईं। पूजन अर्चन के पश्चात वह करीब 15 मिनट तक मंदिर परिसर में बैठकर भगवान की आराधना करती रहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोवर्धन के दर्शन कर सुखद अनुभूति हुई है। दानघाटी मंदिर में दर्शन करने के बाद सोनल शाह का काफिला गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के जतीपुरा में स्थित मुकुट मुखारबिंद मंदिर पहुंचा। यहां भी सोनल शाह ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। भक्ति भाव में डूबी सोनल शाह आध्यात्मिक रंग में रंगी थीं। मुकुट मुखारबिंद के दर्शन करने के बाद सोनल शाह रवाना हो गई। इस अवसर पर राजकुमार कौशिक,कन्हैया लाल शर्मा,अंशु कौशिक,राम मोहन शर्मा,नितिन कसाना आदि उपस्थित रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.