• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा में महसूस किए गए भूकंप के झटके:घरों में से बाहर निकले लोग, 1 घंटे सड़कों पर रही भीड़

ByVijay Singhal

Mar 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां लोग दहशत के कारण घरों से बाहर निकल आए। सबसे ज्यादा दहशत हाई राइज बिल्डिंगों में रहने वाले लोगों के चेहरों पर दिखी। करीब 1 घंटे तक सड़कों पर खड़े रहने के बाद जब सब कुछ सही नजर आया तब लोग अपने घरों में गए और राहत की सांस ली।मंगलवार की रात जब लोग सोने की तैयारी कर रहे थे उसी दौरान अजीब सा कंपन महसूस होने पर लोग दहशत में आ गए। रात 10 बजकर 20 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली एनसीआर सहित पंजाब,उत्तराखंड,राजस्थान,बिहार के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। मंगलवार की रात भूकंप के झटके महसूस होने पर मथुरा में लोग घरों से बाहर आ गए। सबसे ज्यादा दहशत हाई राइज बिल्डिंगों में रहने वालों के चेहरे पर दिखाई दी। ऊंची ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग झटके महसूस होते ही घर,फ्लैट छोड़कर सड़कों पर आ गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही मथुरा के डैंपियर नगर, राधा वैली ,अशोका हाइट्स में रहने वाले लोग फ्लैट छोड़कर सड़कों की तरफ भागते नजर आए। आगरा दिल्ली नेशनल हाई वे पर बनी ऊंची ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों ने सुरक्षित स्थान की तलाश में सड़कों की तरफ दौड़ लगा दी। जिसके कारण गोवर्धन चौराहा के समीप नेशनल हाईवे पर लोगों की भीड़ लग गई। रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर कुछ लोग टीवी देख रहे थे कुछ खाना खा रहे थे तो कुछ सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान घर में रखे सामान का हिलना लोगों को महसूस हुआ। भूकंप की आहट लगते ही लोग घरों को छोड़कर सड़कों की तरफ दौड़ लिए। कोई लिफ्ट से दौड़ा तो किसी ने सीढ़ी से ही सुरक्षित निकलने में भलाई समझी। 1 घंटे तक सड़कों पर खड़े रहने के बाद जब सब कुछ सामान्य लगा तो लोगों ने राहत की सांस ली और अपने अपने घरों में गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.