हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चैत्र नवरात्रि की आज शुरुआत हो गई है। धर्म और अध्यात्म की नगरी मथुरा में पहले दिन देवी मंदिरों में भक्तों भक्ति भाव के साथ देवी मां की पूजा अर्चना की जा रही है। सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है। भक्त दीप जलाकर, जल अर्पित कर और पुष्प आदि भेंट कर माता को प्रसन्न कर, उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। इस बार की नवरात्रि पर सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस है। क्योंकि CM योगी के निर्देश पर इस बार मंदिरों के आसपास के क्षेत्र में विशेष साफ सफाई करने के निर्देश दिए हैं। मंदिरों पर दुर्गा सप्तशती और राम नवमी पर अखंड रामायण पाठ है। जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा देवी मंदिरों पर विशेष इंतजाम किए हैं। नगरीय क्षेत्र में मथुरा वृंदावन नगर निगम ने प्रमुख चार मंदिरों पर विशेष इंतजाम किए है। जिनका नगर आयुक्त अनुनय झा ने स्थलीय निरीक्षण किया । नगर आयुक्त ने कंकाली देवी मंदिर पर पूजा अर्चना की और आरती उतारी। इसके बाद चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में महिलाओं को सम्मानित किया और वार्ड नंबर 45 की सफाई कर्मी महिलाओं को वर्ष 2023 की जैकेट भेंट की गई है। नगर आयुक्त अनुनय झा का कहना है कि आने वाले समय में एक दिन पूर्व महिला पार्षदों को तो एक दिन निगम की महिला कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। जिसका प्लान तैयार किया जा रहा है। इससे पहले विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया था। चैत्र नवरात्र के अवसर पर कान्हा की नगरी देवी मय हो गई है। मथुरा के कंकाली, महाविद्या देवी मंदिर,कैंट स्थित काली मंदिर के अलावा वृंदावन के चामुंडा देवी मंदिर,कात्यायनी मंदिर पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। भक्त मां भगवती की आराधना करने के लिए लालायित हैं। सुबह शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
