• Mon. Feb 16th, 2026

जिला पंचायतराज अधिकारी किरण चौधरी ने ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव एवं ठेकेदारो की राजीव भवन में बैठक

ByVijay Singhal

Mar 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। राजीव भवन में 14 वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के अन्तर्गत ग्राम पंचायत तोष, अड़ींग, पैगांव, ततरौता एवं नगला हिमायूं देह को निष्पादन अनुदान वित्तीय वर्ष 2016-17 के अन्तर्गत प्रदत्त धनराशि के सापेक्ष स्वीकृत योजनाओं को ससमय पूर्ण कराये जाने के दृष्टिगत दिनांक 20-03-2022 को उक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव एवं ठेकेदारो की बैठक जिला पंचायतराज अधिकारी मथुरा किरण चौधरी द्वारा राजीव भवन में स्थित  कार्यालय कक्ष में आयोजित की गयी। उक्त ग्राम पंचायतों में कराये गये कार्यों के भुगतान की समीक्षा की गयी तथा जिन कार्यों के जांचोपरान्त भुगतान नहीं हुये हैं, उनका जांच आख्याओं के आधार पर तत्काल भुगतान किये जाने के निर्देश प्रधान एवं सचिव को दिये गये। जिन फर्म/ठेकेदारों की निविदायें स्वीकृति के फलस्वरूप निर्गत कार्यादेशों के उपरान्त भी सम्बन्धित फर्म/ठेकेदारों के द्वारा कार्य प्रारम्भ नहीं किये गये हैं, उनको तत्काल कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये गये। निर्धारित समय में  कार्य प्रारम्भ न कराने वाले फर्म एवं ठेकेदारों के टैण्डर निरस्त करने की कार्यवाही प्रारम्भ कराने के निर्देश प्रधान एवं सचिव को दिये गये। औचित्यहीन कार्यों को निरस्त कर नवीन कार्य प्रस्तावित करने के निर्देश भी प्रधान एवं सचिव को दिये गये।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.