हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन में बंदरो का आतंक जारी है। बंदरों को छत पर उत्पात मचाता देख एक व्यक्ति ने बंदरों को भगाने का प्रयास किया। लेकिन उत्पात मचा रहे बंदरों ने युवक को घेर लिया। इस दौरान वो छत से गिर गए। जिन्हें परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कस्बा गोवर्धन में बरसात से जहां लोगों का जीना मुहाल है। वहीं बंदरों के आतंक से लोग खास परेशान हैं। बंदरों के आतंक से आये दिन कोई न कोई घटना होती ही रहती है। सुबह अपनी घर की छत पर बंदरों को उत्पात मचाता देख 55 वर्षीय नंदराम में बंदरों को भगाने का प्रयास किया। लेकिन बंदरो ने नंदराम को घेर कर दो मंजिला इमारत से गिरा दिया।छत से गिरते ही नंदराम गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में घायल हुए नंदराम को परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन सिर में गंभीर चोट आने से नंदराम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। नंदराम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में बंदरों के आतंक को लेकर भय का माहौल है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
