• Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा में एनकाउंटर,कनपटी पर पिस्टल लगाकर इंस्पेक्टर ने बदमाश से छीनी बंदूक, तमंचा हाथ में लिए दूसरे ने किया सरेंडर

ByVijay Singhal

Mar 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में रविवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस धौरेरा गांव के जंगलों में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री पर छापा मारने पहुंची थी। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। क्रॉस फायरिंग में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसके एक साथी को इंस्पेक्टर ने कनपटी पर पिस्टल सटाकर पकड़ा। इसके अलावा तीसरे बदमाश ने हाथ में तमंचा लेकर सरेंडर किया। पुलिस ने मौके से 15 अवैध तमंचे जब्त किए हैं। मुठभेड़ से जुड़े 3 वीडियो भी सामने आए हैं। पहले में हाथ ऊपर करके एक बदमाश खड़ा नजर आ रहा है। उसके एक हाथ में तमंचा है। फिर इंस्पेक्टर उसकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर उससे बंदूक छीन ली। दूसरे में एक बदमाश लंगड़ाकर चलता दिख रहा है। उसके पैर में गोली लगी है। दो पुलिसवाले उसे पकड़कर ले जा रहे हैं। तीसरे में एक बदमाश ने एक हाथ में बंदूक लेकर सरेंडर करता नजर आ रहा है। SSP शैलेश पांडे ने बताया, ”हमें सूचना मिली थी कि थाना जैंत क्षेत्र में वृंदावन के नजदीक धौरेरा गांव के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री चल रही है। फैक्ट्री अंजाम अकरम, भोला और नीरज चला रहे थे। सूचना मिलने के बाद SOG और थाना जैंत पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। इस बाद शनिवार रात जंगलों में पुलिस ने टीम बनाकर अवैध हथियार फैक्ट्री पर छापा मारा।’ SP सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया, ”जंगल में पुलिस पहुंची तो देखते ही अकरम, भोला और नीरज ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बचाव करते हुए जवाब में फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की एक गोली अकरम के बाएं पैर में लगी। अकरम के घायल होते ही भोला और नीरज ने हाथ में तमंचा लेकर लहराना शुरू कर दिया। पुलिस ने उनकी कनपटी पर पिस्टल तानकर पकड़ लिया।’ SP ने बताया कि मुठभेड़ में अकरम के घायल होने, भोला और नीरज के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल अकरम को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं भोला और नीरज को थाना जैंत ले गई। जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है। SP ने बताया कि पुलिस ने जंगलों में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री को खंगाला। खुले आसमान के नीचे ये हथियार बनाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से 15 बने और अधबने तमंचे, खोखा कारतूस और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा अवैध हथियार बनाने के उपकरण भी पुलिस को मौके से मिले।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.