हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। बाजना में रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी कर फरार आरोपियों के घर नौहझील पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
थाना नौहझील में 1 अक्तूबर 2022 को रेलवे में नौकरी लगवाने की एवज में गोपाल पुत्र प्रमोद कुमार निवासी बाजना व पंकज पुत्र हरचरन सिंह निवासी रंजीत गढ़ी थाना खैर अलीगढ़ सहित करीब आधा दर्जन युवकों से 67 लाख की ठगी की थी। गैंग के सदस्यों राजेश पुत्र बिजेंद्र सिंह, प्रवीन पुत्र राजेश निवासी बाजना, गोकुल चंद पुत्र नारायण सिंह, अतुल पुत्र गोकुल चंद, मनीष पुत्र विनोद कुमार, शैलेंद्र पुत्र राजेश निवासी महारामगढ़ी नौहझील व पुष्पेंद्र पुत्र गिर्राज सिंह निवासी छतुरिया अनूपशहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद ही सभी आरोपी फरार हो गए। इसमें गोकुल चंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाकी आरोपी फरार चल रहे हैं और न ही कोर्ट में पेश हो रहे हैं। इसके चलते कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को आरोपी पिता-पुत्र राजेश व प्रवीन के घर पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र भाटी ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कुर्की नोटिस चस्पा किया है। जल्द ही अब कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
