हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। जिला अस्पताल में एक्सरे के लिए आने वाले मरीज परेशान हो रहे हैं। उन्हें एक्सरे कराने के लिए एक से दो घंटे तक अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार को कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। काफी समय से जिला अस्पताल में मरीजों का एक्सरा निकालने वाली मशीन पुरानी हो गई है जो कब जवाब दे जाए इसका किसी को नहीं पता। शनिवार को भी ऐसा कई बार हुआ। वार्ड में एक्सरे के लिए आए मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इनमें से कई मरीज ऐसे थे जो ज्यादा देर तक नहीं बैठ पा रहे थे मजबूरन परेशान होते दिखे। जिला अस्पताल में इस समय कुल दो एक्सरे मशीन हैं। दोनों पर ही एक्सरे होते हैं, ऐसे में पुरानी के जवाब देने पर नई मशीन पर लोड आ रहा है। हर दिन 100 या इससे अधिक एक्सरे हो रहे हैं। इनमें फौजदारी के केस भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस के साथ आने वाले लोगों के एक्सरा होने के कारण नंबर लगाकर बैठे मरीजों को परेशानी हो रही है।
एक्सरे कराने के लिए जिला अस्पताल आए हैं। यहां लगभग एक घंटे का समय हो गया है, लेकिन एक्सरा नहीं हो सका है। दो घंटे से यहां बैठे हैं, लेकिन एक्सरा नहीं हो सका है। समय बहुत लग रहा है। कई बार कहने पर भी नंबर नहीं आया है।
दोपहर 12 बजे लगभग 10 किलोमीटर से चलकर जिला अस्पताल एक्सरा कराने के लिए आए, लेकिन यहां तो बहुत समय लग गया है।
जिला अस्पताल में वर्ष 1985 में लगी एक्सरे मशीन से भी काम चलाया जा रहा है। इस मशीन पर प्रतिदिन अधिकतम 30 एक्सरे किए जाने चाहिए जबकि रोज इस मशीन से 50 एक्सरे लिए जा रहे हैं। ग्रामीण अंचल के कई सामुदायिक केंद्रों पर एक्सरे व रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था न होने पर मरीजों को जिला अस्पताल भेज दिया जाता है। यदि किसी मरीज को एक्सरा न होने की दिक्कत आ रही है तो वह कार्यालय आकर बताए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
