• Wed. Feb 18th, 2026

नोहझील की सरकारी समिति मिठौना पर पेटिकाओं को साथ लेकर घूमते रहे निर्वाचन अधिकारी

ByVijay Singhal

Mar 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। नौहझील की सहकारी समिति मिठौली पर सत्ता के दबाव का खेल चार घंटे तक चला। निर्वाचन अधिकारी चार घंटे तक मतपेटिकाओं को लेकर अपने साथ घूमते रहे। जिसका प्रत्याशियों ने विरोध किया। बाद में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मिठठोली सहकारी समिति पर ही मतगणना प्रारंभ हुई। सहकारी समिति के सदस्यों के चुनाव के मामले में मिठठोली अति संवेदनशील बूथ था। यहां पर मतगणना से समय से पूरी हो गई। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी मतपेटिकाओं को लेकर चल दिए। उनका कहना था कि मतगणना वह और कहीं कराएंगे। जहां से पहले वह सीधे थाने गए इसके बाद ब्लॉक में पहुंंच गए। प्रत्याशियों ने इस दौरान सत्ता पक्ष के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला और अन्य स्थान पर होने वाली मतगणना का विरोध किया। करीब चार घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद भारी पुलिस बल मिठठोली पहुंचने लगा। जिसके बाद रात करीब 8 बजे सहकारी समिति पर ही मतगणना प्रारंभ हुई। इस संबंध में सहायक निबंधक सहकारी समिति विवेक कौशल ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी डर गए थे। जिसके चलते वह अन्य स्थान पर मतगणना कराना चाहते थे। बाद में पुलिस बल के पहुंचने के बाद सहकारी समिति पर ही मतगणना हो सकी।

चार घंटे तक चले इस घटना क्रम पर प्रत्याशियों ने जमकर हंगामा काटा। उनका आरोप था कि निर्वाचन में गड़बड़ी करने के उद्देश्य से दूसरी जगह मतगणना करना चाहते थे। मिट्ठौली में दस गांव चांदपुर, चौकड़ा, मरहला, बिरजू गढ़ी, मिट्ठौली, कानेका, सकतपुर, चिंडौली, अवाखेड़ा, भरतिया लगते हैं। नौ डायरेक्टर चुने जाने थे। जिसमें चार डायरेक्टर कानेका, चांदपुर, सकतपुर व भरतिया के निर्विरोध चुने गए बाकी पांच डायरेक्टर के चुनाव को घमासान मचा रहा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.