हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में ढाबे पर बैठे ढाबा संचालक की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब ढाबा संचालक से बाइक सवार 3 लोग सिगरेट लेने के लिए आए। ढाबा संचालक सिगरेट देने के लिए उठा तभी नकाब पोश लोगों ने 3 गोली मार दी और फरार हो गए। मथुरा के थाना हाई वे क्षेत्र में भरतपुर मथुरा रोड पर सलेमपुर गांव के रहने वाले लाखन चौधरी ढाबा चलाते हैं। लाखन ने सलेमपुर गांव में रोड पर अपने खेत पर ही अपना ढाबा के नाम से ढाबा खोल रखा था। शुक्रवार की रात लाखन ढाबे पर बैठे थे तभी वहां बाइक पर सवार होकर 3 लोग आए और गोली मार दी। रात बाइक पर आए 3 लोगों ने स्वाफी से मुंह ढके हुए थे। बाइक सवार दो युवक लाखन के पास पहुंचे और उनको 50 रुपए का नोट देते हुए सिगरेट मांगी। लाखन सिगरेट देने के लिए उठा तभी युवकों ने तमंचा निकालकर पहले पीठ में और फिर छाती में गोली मार दी। बाइक सवार लोगों ने लाखन के 3 गोली मारी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों युवक बाइक पर बैठकर फरार हो गए। ढाबा पर मौजूद लाखन का बेटा देवेंद्र और एक कर्मचारी घायल अवस्था में लाखन को लेकर जिला अस्पताल गए जहां हालत गंभीर होने पर सिटी हॉस्पिटल ले गए। इलाज के दौरान लाखन की मौत हो गई। लाखन के बेटे देवेंद्र ने बताया गोली मारने के बाद भाग रहे एक युवक का नकाब उसने खींच लिया। जिसके बाद पता चला कि गोली मारने वाले सलेमपुर के ही रहने वाले बंटी और हिमांशु थे जबकि तीसरे का वह चेहरा नहीं देख पाया। देवेंद्र ने बताया कि आरोपी उनके परिवार के ही हैं जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है।

लाखन की मौत के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर बंटी,हिमांशु सहित 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कराया है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकद्दमा दर्ज कर लिया है गिरफ्तारी के लिए थाना हाई वे पुलिस की टीम बनाई गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
