हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। गोवर्धन में साइबर ठगों ने स्थानीय होटलों व गेस्ट हाउसों की वेबसाइट हैक कर मोबाइल नंबर अंकित कर ठगी कर रहे हैंं। बुकिंग को लेकर कुछ श्रद्धालुओं की शिकायत पर होटल प्रबंधक ने थाना गोवर्धन को पूरे मामले की शिकायत की है। कस्बा के डीग अड्डा स्थित होटल गोकुल इन के प्रबंधक संतोष शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है की होटल की वेबसाइट हैक कर ठगी की जा रही है। जानकारी में आया की वेबसाइट पर साइबर ठगों ने अपने मोबाइल नंबर अंकित कर दिए हैं। धोखाधड़ी से ऑनलाइन कमरा बुक करने पर पैसा उनके खाते में चला जाता है। उन्होंने थाना गोवर्धन पुलिस से शिकायत की है। वेबसाइट हैक कर ठगी का ये पहला मामला नहीं है। अभी दस दिन पूर्व ही गोवर्धन के डीग अड्डा स्थित मीणा धर्मशाला के मालिक ने भी ऐसी ही शिकायत थाना पुलिस से की थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
