हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। आने वाले नवरात्र में रेलवे द्वारा इस बार नरी सेमरी के स्थान पर आझई या छाता पर ट्रेन के रुकने की तैयारी की है। इसके लिए आगरा मंडल ने प्रयागराज रेल मंडल को संबंधित ट्रेनों की सूची सौंपी है। जिसके फाइनल होते ही आगरा रेल मंडल मथुरा जंक्शन को सूचित करेगा। दरअसल 22 मार्च से नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। इसे लेकर देवी के भक्त नरी सेमरी को आते हैं। रेलवे ने इस दफा नरी सेमरी के बजाए आझई या छाता पर रेलों के ठहराव का निर्णय लिया है ताकि देवी के भक्त आसानी से दर्शन कर सकेे। इसके लिए आगरा मंडल के रेल अधिकारियों ने करीब 12 रेल की सूची प्रयागराज सहित अन्य रेल मंडल को सौंपी है। शनिवार को या फिर रविवार को यह सूची फाइनल हो जाएगी। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि करीब एक दर्जन रेलों की आझई या फिर छाता पर रुकने की योजना है। स्वीकृति मिलते ही इसकी जानकारी दी जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
