• Wed. Feb 18th, 2026

निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम शुरू, बीएलओ का अता-पता नहीं

ByVijay Singhal

Mar 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। कोसीकलां में नगर निकाय चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गईं हैं। नगर पालिका में मतदाता सूची को लेकर दावे व आपत्तियां लेने का कार्य शुरू हुआ। इस दौरान किसी ने नाम बढ़वाने तो किसी नेे मतदाता सूची में नाम संशोधित करवाने के लिए फार्म भरा, लेकिन बीएलओ का अता-पता नहीं, मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। नगर पालिका निकाय चुुनाव के लिए अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। अब अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के पहले दावे व आपत्तियां लेने का काम शुरू हुुआ है। वैसे तो बूथों पर बीएलओ की मौजूदगी में दावे व आपत्तियां लेने का कार्य होना था, लेकिन अधिकतर बूथों पर बीएलओ नहीं पहुंचे और गायब रहे। वही, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान शुरू हो गया है। बुधवार को पालिका कार्यालय में तहसीलदार मनोज वार्ष्णेय ने नगर के बीएलओ के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। कहा कि बीएलओ 15 से 17 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर मतदाताओं के घर-घर जाएंगे और उनसे संपर्क करेंगे। इस दौरान जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष हो रही है। उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। नए नाम शामिल करने के साथ ही संशोधन का काम भी किया जाएगा। इसके साथ ही जो मतदाता किसी अन्य स्थान पर रहने लगे हैं, उनके नाम मतदाता सूची से अलग कर दिए जाएंगे। अगर बीएलओ ने लापरवाही बरती तो कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.