• Wed. Feb 18th, 2026

छाता पुलिस ने तमंचा लहराते युवक का वीडियो वायरल पर किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Mar 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए युवक का वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई छाता पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और चार कारतूस बरामद हुए हैं। खास यह है कि दुल्हैड़ी पर हुई हत्या में नामजद वर्तमान प्रधान का पकड़ा गया युवक भतीजा है।
छाता पुलिस को रविवार को सोशल मीडिया पर गांव बहरावली के युवक का तमंचा लहराते हुए वीडियो मिला। पुलिस ने पूरी जांच पड़ताल करने के बाद तमंचा लहराते युवक की पहचान करने के बाद मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाल संजीव कुमार दुबे ने पवन पुत्र लेखराज निवासी गांव बहरवाली, छाता को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक से तमंचा और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। ८ मार्च को गांव बहरावली में धुल्हेड़ी पर पूर्व प्रधान के बेटे संदीप की हत्या में शामिल वर्तमान प्रधान धर्मवीर की भतीजा गिरफ्तार युवक पवन है। इसका बड़ा भाई हत्या में भी नामजद है। हालांकि गिरफ्तार युवक की हरकतों के चलते परिजन ने उसे अलग कर दिया था। वर्तमान में पकड़ा गया युवक औरंगाबाद में रह रहा है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.