हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना शेरगढ़ के गांव हुसैनी में रविवार रात चचेरे भाई के साथ लड़ाई की सूचना पर बीचबचाव के लिए पहुंचे किशोर को दूसरे पक्ष ने गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से आगरा रेफर कर दिया। हुसैनी निवासी विकास 14 वर्षीय पुत्र संजय के चचेरे भाई का कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। इसकी जानकारी मिलने पर विकास भी मौके पर पहुंच गया। इसी दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक ने विकास को गोली मार दी। वह खून से लथपथ हालत में वहीं गिर पड़ा। यह देख आरोपी फरार गए। सूचना पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस ने किशोर को तत्काल जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया, लेकिन हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा के एसएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया । किशोर के पिता ने गांव के ही 5 युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि इंस्टाग्राम को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
