• Mon. Nov 2nd, 2026

मांट में रामलीला देख रहे बच्चे की करंट लगने से बच्चे की मौत

Byvijay.singhal1233

Oct 15, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट में  रात रामलीला कार्यक्रम में करंट लगने से बच्चे की मौत हो गई। बच्चा रामलीला देखने के लिए गया था। वहां पर लोहे की पाइप लगी थी। पाइप में बिजली का प्रवाह होती ही बच्चा करंट की चपेट में आ गया। बच्चे की मौत के बाद रामलीला कार्यक्रम में मातम छा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। मामला थाना सुरीर के गांव नगला ओहाबा का है। यहां पर रामलीला का मंचन हो रहा था। जिसमें साउंड लगाने के लिए लोहे का पाइप लगा था। किन्हीं कारणों से उसमें करंट आ गया। जिसके बाद रामलीला देखने आया 7 वर्षीय मोहित पुत्र प्रेम पाइप में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। बच्चे को करंट लगता देख आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े और बच्चे को करंट से जैसे तैसे छुड़ाया। ग्रामीण व परिजन उसे तत्काल डॉक्टर के पास लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बताया कि मोहित अपने तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। लोगों का कहना है कि घटना की सूचना के करीब एक घंटे बाद तक पुलिस नहीं पहुंची थी। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश हो गया। काफी देर बाद पुलिस के पहुंचने पर पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। पुलिस का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.