हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। शहर के मछली फाटक रेलवे ओवरब्रिज पर अचानक चलती बाइक में आग लग गई। बाइक चालक ने कूदकर जान बचाई। आग की लपटों को देखकर कुछ देर के लिए आवागमन थम गया। सेना के जवानों और सदर बाजार पुलिस ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने जलती बाइक को हटवाकर आवागमन सुचारु कराया। थाना हाईवे के बालाजीपुरम निवासी आनंद पुत्र सुरेश चंद बाइक पर सवार होकर स्टेट बैंक की तरफ कार्य से जा रहे थे। मछली फाटक रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़ते ही बाइक में अचानक आग लग गई। आग बढ़ती, उससे पहले ही बाइक चालक ने कूदकर जान बचाई। सदर बाजार पुलिस और सेना के जवान भी आ गए। जलती बाइक के चलते दोनों तरफ से पुलिस ने वाहनों का आवागमन रोक दिया। इसके बाद सेना के जवानों और सदर बाजार पुलिस ने मिलकर आग पर काबू पाया। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
