• Sat. Nov 28th, 2026

एलएलबी की छात्रा ने रचाई भगवान श्रीकृष्ण संग शादी

Byvijay.singhal1233

Mar 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिघल
मथुरा। वृंदावन / ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन… वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी…इस भजन के माध्यम से मीरा का भगवान कृष्ण के प्रति प्रेम भाव व्यक्त किया गया है, लेकिन औरैया की रहने वाली रक्षा सोलंकी की प्रीत भी कन्हैया के प्रति कम नहीं है। वृंदावन घूमने के दौरान श्रीकृष्ण को ही सब कुछ मान बैठी रक्षा ने शनिवार को उनसे विवाह रचा लिया। श्रीकृष्ण की प्रतिमा को गोद में लेकर सात फेर लिए और विवाह की सभी रस्में निभाईं गईं। उसके साथ परिवार व अन्य लोगों को दावत भी दी गई। रक्षा सोलंकी औरैया के बिधूना कस्बे की रहने वाली हैं। पिता रणजीत सोलंकी ने बताया कि जुलाई 2022 बेटी उनके साथ वृंदावन आईं थी और अपना सब कुछ कन्हैया को मान बैठीं। तभी से वह ठाकुर जी के साथ शादी की रट लगाए हुई थी। बेटी को श्रीकृष्ण भक्ति में लीन देख माता-पिता उसकी बात नहीं टाल सके।
रक्षा सोलंकी ने 11 मार्च को औरैया में अपने रिश्तेदारों की मौजूदगी में भगवान कृष्ण की मूर्ति के साथ शादी कर ली। रक्षा एमए के बाद एलएलबी की पढ़ाई कर रहीं हैं। पिता पूर्व प्रधानाचार्य हैं। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें 3 बेटियां और एक बेटा है। रक्षा सोलंकी ने कहा कि उसे पिछले काफी समय से सपने आ रहे हैं कि भगवान कृष्ण उनके पास आए हैं और उसके गले में वरमाला डालीं। शादी के लिए चारों ओर से सामाजिक दबाव बन रहा था तो कन्हैया के साथ ही शादी कर ली।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.