• Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा गणेशरा पर भूमाफिया से खरीदे भूखंड, पछता रहे लोग

ByVijay Singhal

Mar 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अपर आगरा कैनाल की जमीन पर काबिज जिन लोगों को सिंचाई विभाग ने नोटिस दिए हैं उनमेंरसूखदार अधिक और गरीब कम हैं। जिन लोगों ने आवास बनाए हैं, वे भूखंड उन्होंने भूमाफिया से खरीदे हैं और अब पछता रहे हैं। सिंचाई विभाग अपनी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार को कार्रवाई करेगा। अडींग से लेकर श्री कृष्ण जन्मस्थान तक अपर आगरा कैनाल के करीब 6 किलोमीटर हिस्से पर अतिक्रमण हैं। कुछ हिस्से में ऐसे लोगों के आवास भी हैं, जिनको वास्तव में मकान की आवश्यकता थी। इन्होंने भूमाफिया से प्लाट खरीदे। बाद में पता चला कि ये तो अवैध रूप से बेचे गए हैं। इस खेल में सिंचाई विभाग, विकास प्राधिकरण और नगर पालिका के तत्कालीन अधिकारी भी शामिल रहे। उनके द्वारा सिंचाई विभाग की अपर कैनाल को कागजोें में गंदा नाला तक घोषित कर दिया गया परंतु अतिक्रमण रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। हाईकोर्ट की कार्रवाई से बचने के लिए करेंगे अपील संजय नगर वासियों की पैरवी कर रहे वरुण वाल्मीकि ने बताया कि हाईकोर्ट की कार्रवाई से बचने के लिए ने विधि विशेषज्ञों से वार्ता कर जल्द ही सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।पहले माफिया पर होनी चाहिए कार्रवाई पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल नेता ने कहा है कि संजय नगर के मामले में पहले भूमाफिया पर कार्रवाई होने चाहिए। जिन अधिकारियों के समय में अतिक्रमण किया गया उन पर भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। सीएम का बुलडोजर माफिया के लिए है न कि गरीबों के लिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.