• Wed. Feb 18th, 2026

गोवर्धन में धूमधाम से मना बासौड़ा त्योहार,भक्तों ने पूजी शीतला माता; बृज की होली के गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु

ByVijay Singhal

Mar 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन कान्हा नगरी में होली के त्योहार के बाद मां शीतला की पूजा-अर्चना कर विवाहिताओं ने बच्चों के दीर्घ आयु के सुख समृद्धि की कामना की है। मंदिरों में पूरी रात भजन कीर्तन के साथ रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। सोमवार की प्रातः से ही मां शीतला के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सोमवार को बृज क्षेत्र में जगह जगह मां शीतला की पूजा-अर्चना की गई। इस पर्व को बासोड़े के नाम से भी जाना जाता है। कान्हा की लीलास्थली गोवर्धन के कृष्ण कालीन मां मंशा देवी मंदिर पर सुबह होते ही बच्चों की दीर्घ आयु की कामना को लेकर विवाहिताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। जहां विवाहिताओं ने मां मनसा देवी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की तो कस्बा सौख में स्थित प्राचीन शेड मंदिर पर रात्रि जागरण का आयोजन किया गया।, शीतला माता के मन्दिर प्रांगण में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। गांव-गांव से आयी भजन कीर्तन मंडलियों ने पूरी रात्रि राधा-कृष्ण, होली, रसिया, लोकगीत, बृज की होली आदि गाने गाए। बृज की होली के गीतों पर श्रद्धालु खूब झूमे और भक्तों ने लुप्त उठाया।  बासौड़ा त्योोहार पर कस्बा की महिलाओं ने मंगलवार को विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाएं और सुबह होते ही महिलाएं मीठे चावल, पूड़ी, हलवा, सब्जी, पराठे, दही, कड़ी आदि खाद्य सामग्री को अपनी-अपनी पूजा की थाली में सजाकर शीतला माता के दरबार में पहुंची और जलभिषेक किया और विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना कर भोग लगाया। परिवार के सुख-शान्ति की कामना की। इस अवसर पर मन्दिर के चारों ओर स्थानीय लोगों द्वारा मेले में दुकानें सजाई। सराफा कमेटी के अध्यक्ष रोहिताश्व वर्मा द्वारा भजन कीर्तन मंडलियों को पुरस्कार से सम्मानित किया। मंदिर मंहत देवानन्द महाराज ने प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर चेयरमैन भरतसिंह, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष योगेश लंबरदार, छीतो कुशवाह, नारायन सिंह कुशवाह, बबलू, ललित कुंतल आदि लोग मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.