• Wed. Feb 18th, 2026

व्रन्दावन में कलाकारों ने ग्रुप में गीत गाए, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

ByVijay Singhal

Mar 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में गीता शोध संस्थान के ओपन ऑडिटोरियम (मुक्ताकाशीय रंगमंच) पर दो दिवसीय रंगोत्सव- 2023 का आयोजन किया गया। गीता शोध संस्थान और ब्रज संस्कृति शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में तीन घंटे तक भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) के कलाकारों ने डायरेक्टर देवेंद्र पाल के निर्देशन में विविध और होली के अनूठे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दो दिवसीय रंगोत्सव की शुरुआत दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद मंच पर देवेन्द्र पाल, रामेश्वर दयाल, भारती शर्मा, मुरली, सरिता आदि कलाकारों ने ग्रुप में गीत रोज जलैवी मांगो करती, गुलाबो खाइले लडुआ की प्रस्तुति दी। बीएसएनएल मथुरा में एसडीओ पद पर कार्यरत कलाकार इजी. संगीता भारती ने बरसाने धाम में अइयौ श्याम होली गीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। रंगोत्सव 2023 के अंतर्गत कलाकार मानसी राजपूत ने अपने ग्रुप के साथ होली नृत्य प्रस्तुत किया। अर्चना गोस्वामी व शैली बघेल ने एकल नृत्य से माहौल को होली मय बना दिया। चेतना शर्मा ने होली पर कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा से परिचय कराया। भारतीय जन नाट्य संघ से जुड़े कलाकार अजय शर्मा ने कई दीपकों को हाथ में लेकर दीपक नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। मंच पर फूलों की होली, लाठी होली के मध्य राधा कृष्ण की माखन लीला प्रस्तुत किया। इस मंचन में रासलीला की झलक भी रही। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डॉ उमेश शर्मा ने परिषद के रंगोत्सव-2023 के संबंध में जानकारी दी। मंच का संचालन गीता शोध संस्थान की समन्वयक डा रश्मि वर्मा ने किया। अंत में कलाकार व अतिथियों का आभार गीता शोध संस्थान के कोआर्डिनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के रंगोत्सव-2023 के इस कार्यक्रम में सहायक इंजीनियर आरपी यादव, दूधनाथ सिंह, सह प्रायोजक संस्था ब्रज संस्कृति शोध संस्थान वृंदावन के सचिव लक्ष्मीकांत तिवारी व गोपाल शरण की उपस्थिति रही। ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डा उमेश चन्द्र शर्मा के अनुसार उ प्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद और ब्रज संस्कृति शोध संस्थान वृंदावन के संयुक्त तत्वावधान मुक्ताकाशीय रंगमंच पर पहले दिन भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) के कलाकारों ने होली नृत्य नाटिका एवं फाग गायन की प्रस्तुति दी ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.