हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन इलाके में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। लूट के मामले में फरार चल रहे इनामी बदमाश के मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लग गई। गोली लगने से घायल हुए बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मथुरा की थाना कोतवाली वृंदावन पुलिस को लूट के मामले में फरार चल रहे बदमाश निक्कू उर्फ रितेश उर्फ नितेश उर्फ लक्की पुत्र अजय उर्फ प्रेम सिंह उर्फ प्रेमपाल सिंह निवासी औरंगाबाद मथुरा की तलाश में जुटी थी। 23 वर्ष के निक्कू पर मथुरा पुलिस ने 15 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। देर रात एसओजी और वृंदावन पुलिस को सूचना मिली कि लूट के मामले में फरार चल रहा बदमाश निक्कू किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में पवन हंस हेलीपेड के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही निक्कू ने फायर कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में निक्कू के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से निक्कू घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने घायल अवस्था में निक्कू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद घायल निक्कू को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश निक्कू के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा,कारतूस के अलावा चोरी की मोटर साइकिल और लूट का मोबाइल बरामद किया। निक्कू पर मथुरा के थाना सदर बाजार,शहर कोतवाली,हाई वे और वृंदावन कोतवाली में मुकद्दमा दर्ज हैं। निक्कू पर शहर कोतवाली में गैंगस्टर का भी मुकद्दमा दर्ज है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
