हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के सुनरख के समीप विकसित किए जा रहे सौभरि वन सिटी पार्क से तार चोरी का मामला प्रकाश में आया है। वनरक्षक ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने एक क्विंटल तार भी बरामद कर लिया है। बताया कि वृंदावन के समीपवर्ती गांव सुनरख में सौभरि वन सिटी पार्क का विकास कार्य चल रहा है। यहां से पिछले दिनों चार क्विंटल फेंसिंग तार चोरी हो गया। वनरक्षक साजिद ने जब इसकी पड़ताल शुरू की तो पता चला कि मेघश्याम नामक युवक तार चोरी कर रहा है। पुलिस और वन विभाग की टीम मेघश्याम की बगीचे पहुंची, जहां से एक क्विंटल तार को बरामद कर लिया, जबकि पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गया। वनरक्षक ने मेघश्याम निवासी थाना जैंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। डिप्टी रेंजर ब्रजेश सिंह परमार ने कहा कि सुरक्षा के लिए सौभरि वन में विभागीय टीम के कई सदस्य रहते हैं। इसके बाद भी आरोपी विकसित पार्क के अंदर प्रवेश कर गया और तार चोरी कर ले गया। सुरक्षा के और अधिक प्रबंध किए जा रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
