• Mon. Nov 2nd, 2026

गोवर्धन में सड़कें बनी तलाव, गंदे पानी में निकलकर बच्चे पहुंच रहे स्कूल, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा

Byvijay.singhal1233

Oct 15, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले के गोवर्धन तहसील क्षेत्र में बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह जलभराव से आवागमन में समस्या हो रही है। स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। गंदे में पानी में हिलकर बच्चे स्कूल पहुंच रहे हैं। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। गोवर्धन विकासखंड के अडींग गांव की सड़कें भी पानी से लहालह हैं। यहां स्कूलों की हालत बद से बदतर हो गई है। विद्यालय के मुख्य मार्ग पर बरसात का पानी भरा है। इससे रास्ते में कीचड़ हो गया है। यहां हर साल बरसात के मौसम में यह समस्या होती है, लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। यहां बने स्कूल काफी पुराने हैं। इसके बाद भी इस विद्यालय की दयनीय दशा की ओर जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके चलते बच्चों और शिक्षकों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है। मुख्य मार्ग की स्थिति तो यह है कि लगातार पानी भरा होने से कीचड़ हो गया है। इसमें फिसल कर बच्चे गिर भी जाते हैं। जबकि इस समस्या को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश चंद यादव ने कई बार ग्राम पंचायत से लेकर राजधानी लखनऊ विभागीय अधिकारियों तक लिखित रूप से अवगत करा दिया गया। लेकिन व्यवस्था में सुधार की कवायद आज तक नहीं की गई। विभाग के अधिकारी सिर्फ बजट न होने का रोना रोकर अपने जिम्मेदारियों की इतिश्री कर लेते हैं। प्रधानाचार्य महेश चंद्र यादव ने बताया कि इस मार्ग पर नाला निर्माण को मंजूर हो चुकी है। इसके बावजूद भी अभी तक कोई कार्य शुरू नहीं किया गया है। उन्होंने विद्यालय के बच्चे व शिक्षकों ने शासन प्रशासन से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.