• Wed. Feb 18th, 2026

उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद का वृंदावन में भव्य रंगोत्सव

ByVijay Singhal

Mar 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वृंदावन। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद   के रंगोत्सव-2023 के अंतर्गत वृंदावन  स्थित गीता शोध संस्थान के मुक्ताकाशीय रंगमंच (निकट सौ सैया अस्पताल, टीएससी के सामने) पर रविवार से दो दिवसीय होली महोत्सव का आयोजन होगा।
ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डा उमेश चन्द्र शर्मा के अनुसार उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद और ब्रज संस्कृति शोध संस्थान वृंदावन के संयुक्त तत्वावधान मुक्ताकाशीय रंगमंच पर पहले दिन 12 मार्च (रविवार) को सायं 6 बजे भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) के कलाकार होली नृत्य नाटिका एवं फाग गायन की प्रस्तुति  देंगे। दूसरे दिन 13 मार्च (सोमवार) सायं 6 बजे ब्रज लोक कला मंच फाउंडेशन की ओर से होली धमाल, लठामार, फूल होली व गुलाल होली के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.