• Wed. Feb 18th, 2026

सीएम शिवराज सिंह ने किए बांके बिहारी के दर्शन:गोवर्धन में 5 किमी पैदल, फिर 16 किमी. ई-रिक्शा से की परिक्रमा

ByVijay Singhal

Mar 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने पत्नी साधना सिंह के साथ परिक्रमा की। करीब 5 किमी. पैदल चलने के बाद उन्होंने 16 किमी. की परिक्रमा ई-रिक्शा से पूरी की। इसके बाद उन्होंने वृंदावन पहुंचकर बांके बिहारी के दर्शन किए। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार की देर शाम मथुरा पहुंचे। आगरा के खेरिया हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से मथुरा होते हुए गोवर्धन पहुंचे मुख्यमंत्री की आईजी,डीएम, एसएसपी ने अगुवानी की। इस दौरान गोवर्धन के विधायक मेघ श्याम सिंह ने उनको पटका पहनाकर स्वागत किया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार की देर शाम मथुरा पहुंचे। आगरा के खेरिया हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से मथुरा होते हुए गोवर्धन पहुंचे मुख्यमंत्री की आईजी,डीएम, एसएसपी ने अगुवानी की। इस दौरान गोवर्धन के विधायक मेघ श्याम सिंह ने उनको पटका पहनाकर स्वागत किया।
गोवर्धन पहुंचे मुख्यमंत्री कुछ देर एक होटल में रुकने के बाद परिक्रमा के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान काफिले के साथ राधा कुंड पहुंचे। यहां उन्होंने पहले पूजा की इसके बाद पैदल परिक्रमा शुरू की। करीब 5 किलोमीटर पैदल चलने के बाद उन्होंने विश्राम किया। इसके बाद रविवार को उन्होंने ई रिक्शा से बाकी रह गई 16 किलोमीटर की परिक्रमा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी धार्मिक यात्रा पर पहले ही गोवर्धन पहुंच गईं। महिला मंडल के साथ गोवर्धन आईं साधना सिंह ने शनिवार की शाम को पैदल गोवर्धन की परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा करते हुए जब वह राधा कुंड पहुंचीं। जहां से उन्होंने पति शिवराज सिंह चौहान के साथ परिक्रमा की। गोवर्धन में दर्शन और परिक्रमा करने के बाद मुख्यमंत्री बांके बिहारी जी के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे। गोवर्धन से सड़क मार्ग होते हुए वृंदावन पहुंचे मुख्यमंत्री ने बांके बिहारी मंदिर पहुंच कर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.